फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ को लेकर औसिक्का गांव के दो पक्षों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के ओसिक्का गांव में सोमवार को युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कई रोज से मौहल्ले के कुछ युवक एक युवती से छेड़छाड़ कर रहे थे। रविवार की शाम युवती ने छेड़छाड़ की जानकारी अपने परिजनों को दी। युवती के परिजन शिकायत करने युवकों के घर पहुंचे। आरोप है कि सोमवार को युवकों ने युवती के घर पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमलावरों ने घर के बाहर कपड़े धुलाई कर रही दो युवतियों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला करते हुए घायल कर दिया। दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष में एक पक्ष से फरिदा पत्नी इस्लामुददीन, साबर पुत्र नूरमौहम्मद, बुसरा पुत्री इस्लामूददीन, समीम पुत्र नूर मौहम्मद व दूसरे पक्ष से सोनू पुत्र महबूब, हासिम व इंतजार घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें