फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मकान पर कब्जा करने को लेकर मारपीट, जमकर हुआ पथराव, महिला समेत चार लोग घायल

Tue, 07 Mar 2023 07:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News : मकान पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
मारपीट में घायल हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बड़ौत क्षेत्र के अशरफाबाद थल गांव में मंगलवार को मकान पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों से एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।

विज्ञापन


घायलों में एक पक्ष से आस मोहम्मद व गुलफाम व दूसरे पक्ष से दास मोहम्मद व उसकी पत्नी शबनम घायल है। मंगलवार को मकान पर अवैध कब्जा करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट व पथराव हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। उधर, आस मोहम्मद ने रमाला थाने पर तैनात एक कांस्टेबल पर थाने पर ही मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ बवाल : पूर्व पार्षद समेत 63 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो आरोपी दबोचे, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सविरतन गौतम ने बताया कि मकान को लेकर दोनों सगे भाइयों का विवाद है, दोनों मकान को अपना बता रहे हैं। फिलहाल तहरीर की जांच की जा रही है। कांस्टेबल पर मारपीट करने के मामले की भी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bijnor News : चालान काटा तो बिजलीकर्मी ने काटे सिपाहियों के मकानों के कनेक्शन, मचा हड़कंप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें