वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि उसके पिता ने दो साल पहले 25 हजार रुपये उधार दिए। रविवार की सुबह रुपये मांगने गया था तो उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया और लाठी-डंडों से हमलाकर घायल दिया।
दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिल गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।