फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जेल में प्रधान की हत्यारोपी महिला बंदी की हालत बिगड़ी, मेरठ भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। सिरसली गांव के प्रधान धर्मेंद्र तोमर की हत्या में जेल में बंद महिला बंदी रेखा की शुक्रवार को हालत बिगड़ गई। जेल के अस्पताल में उपचार के बाद महिला बंदी को मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ मेडिकल में महिला बंदी का उपचार कराया गया।
विज्ञापन

प्रधान पद के चुनाव की रंजिश में मई 2025 को सिरसली गांव के प्रधान धर्मेंद्र तोमर की छह गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें हिस्ट्रीशीटर आयुष, उसके पिता सतेंद्र, मां रेखा देवी, भाई अर्जुन, दादा निर्भय निवासी सिरसली और नवनीत जाट उर्फ छोटू निवासी हुरनंगला उर्फ बेगमाबाद जिला बिजनौर के नाम सामने आए। पुलिस ने रेखा समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने एक जनवरी को सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर दी। शुक्रवार दोपहर जेल में ब्लड़ प्रेशर बढ़ने पर आरोपी रेखा हालत बिगड़ने पर जमीन पर गिर गई। इस मामले में जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि ब्लड प्रेशर बढ़ने से महिला बंदी की हालत बिगड़ गई थी, जिसका मेरठ मेडिकल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें