फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाहा-फौलादनगर मार्ग की हालत जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा। क्षेत्र के फौलादनगर से दाहा मार्ग जर्जर हो गया है। लोगों का मार्ग से निकलना मुश्किल है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर पर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

फौलादनगर से दाहा मार्ग जर्जर होने के कारण लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। मार्ग के बड़े-बड़े गड्ढे के कारण लोग हादसों का शिकार हो रहे है। बार-बार मार्ग की मरम्मत कराने की मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग से मिलाना, झुंडपुरा, बंजारा पट्टी तवेला गढ़ी के लोगों के आवागमन का रास्ता है। फौलादनगर के ग्रामीणों ने कहा कई बार मार्ग की मरम्मत कराने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मार्ग के बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। मार्ग पर पैदल सफर करना भी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। रविवार को फौलादनगर के ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत कराने की मांग को प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इसमें फरमान, फारूक, फैयाज, शौकीन, मांगे, जगपाल, ताहिर गय्यूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें