फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा मिलेगा तभी होने देंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ- बागपत सड़क चौड़ीकरण में आने वाले मकान और जमीन स्वामियों ने मुआवजा राशि मिलने के बाद ही सड़क निर्माण का कार्य करने देेने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन युवा के जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह के आवास पर दुकानदार और भवन स्वामियों की बैठक हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि हाईवे निर्माण कंपनी व ठेकेदार ने सड़क के दोनों ओर 13-13 मीटर पर निशानदेही करने की तैयारी की है। दुकानदार दस मीटर पर निर्माण कराना चाहते हैं। इस बारे में कई बार कंपनी व जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात हुई है। परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने मुआवजा न दिए जाने तक निर्माण कार्य शुरू न होने देेने की चेतावनी दी। बैठक में हरपाल सिंह, डॉ. सुनील अग्रवाल, शिरोमणि शर्मा, संजय शर्मा, सुमित वर्मा, ताहिर, धर्मपाल, सलीम, आबिद खान, विजय सिंह मानव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें