कॉमन सर्विस सेंटरों पर नहीं मिली रेट लिस्ट
बागपत। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर कई खामियां मिली है। तहसीलदार ने निरीक्षण किया तो रेट लिस्ट लगी नहीं मिली। रजिस्ट्रर भी अधूरा था। वोटरों को सेंटर से भगाने तक की शिकायत मिली है। मानक पूरे न करने पर सेंटर संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई होगी। सोमवार को एडीएम को रिपोर्ट देंगे।
केंद्र और प्रदेश सरकार ने कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर आमजन के लिए विभिन्न सुविधाएं कीं। लेकिन योजना धरातल पर नहीं उतर रही है। शिकायतों के बाद तहसीलदार प्रसून कश्यप की टीम ने सीएससी सेंटरों का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने बताया कि किसी भी सेंटर पर मानक पूरे नहीं मिले है। रेट लिस्ट तो सेंटर पर नहीं लगा रहे हैं। जारी होने वाले प्रमाणपत्र और आवेदनों का रजिस्ट्रर पूरा नहीं कर रखा था। सेंटरों पर निर्वाचन से संबंधित कार्य सेंटर संचालक नहीं कर रहे है। यहां तक आने वाले लोगों को काम न करते हुए उन्हें भगा देते है, इसकी भी शिकायत निरंतर मिल रही थी। तहसीलदार ने कहा कि मानक पूरे न करने वाले सेंटर संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के बाद इसकी रिपोर्ट सोमवार को एडीएम को देंगे। निरंतर एक सप्ताह तक यह अभियान चलेगा।
---------------
संचालकों ने टीम के साथ की अभद्रता
बागपत। राजस्व निरीक्षक रोहित तोमर ने बताया कि सीएससी सेंटरों के निरीक्षण के दौरान कई जगह संचालकों ने उनके साथ अभद्रता की है। यहां पर ढेरों कमियां थी। इसका वह पूरा रिकॉर्ड नहीं दें रहे थे। इसकी रिपोर्ट वह तहसीलदार को देंगे।