बड़ौत की गुराना रोड पर मीट बिक्री के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर के गुराना रोड पर खुलेआम हो रही मीट की बिक्री को लेकर शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हंगामा किया और बाद में तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। आंदोलन की चेतावनी दी गई।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार की सख्ती के बावजूद बेखौफ होकर खुलेआम मीट की बिक्री कर रहे हैं। इस कारण वहां पर रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दुकानदारों को मीट की बिक्री न करने का भी अनुरोध किया गया। लेकिन वे मारपीट पर उतारू हो जाते है। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कई बार पुलिस प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
बाद में सभी एकत्रित होकर अतुल जैन के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम दीपाली कौशिक ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में राहुल जैन, गौरव गुप्ता, अंकित, संजीव जैन, रविन्द्र सिंह, गोपाल, राकेश कुमार, अनुज कुमार, आयुष जैन, अंकित गर्ग आदि शामिल रहे।