फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी पर हंगामा, एक बेहोश

Fri, 12 Jan 2018 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
डीएम से शिकायत करने के दौरान बेहोश हुए बामनौली के किसान को संभालते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में बामनौली के पट्टेदार किसानों ने धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है। कलक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे ग्रामीणों में एक किसान बेहोश हो गया। इसके बाद किसानों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


भूमाफिया और चकबंदी अधिकारियों ने आरोप लगाए। किसानों का कहना था कि यदि 25 जनवरी तक उन्हे पट्टों की भूमि नहीं दिलवाई गई तो दलित समाज के लोग 26 जनवरी को धर्म परिवर्तन कर लेंगे।

उन्होंने बताया कि उनके चकबंदी के चलते पट्टे पर अफसरों की मिलीभगत के चलते भूमाफियाओं ने कब्जा कर रखा है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बड़ौत एसडीएम को शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन


लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। बच्चों को पढ़ाई नहीं करा पा रहे हैं। हंगामे के दौरान ही कलक्ट्रेट में किसान कृष्णपाल अचानक बेहोश हो गया। इसके बाद गांव के किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है।

अफसरों पर आरोप लगाए गए। चेतावनी 26 जनवरी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो परिवार के साथ धर्म परिवर्तन कर लेंगे। महेशपाल, उपदेश कुमार, राजपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, वकील कुमार, कृष्णपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें