फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का मुख्य शिकायत केंद्र में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का मुख्य शिकायत केंद्र में हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। नया विद्युत कनेक्शन दिलाने, त्रुटि पूर्ण विद्युत बिल ठीक कराने सहित बड़े बकायादारों से साठगांठ कर लाखों का विद्युत बिल हजारों में कराने के नाम पर मुख्य शिकायत केंद्र पर सक्रिय दलाल द्वारा उपभोक्ताओं से की जा रही अवैध वसूली के विरोध मेें बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं ने हंगामा किया और इसकी शिकायत एमडी ऊर्जा निगम से भी की है।
उपभोक्ताओं ने कहा मुख्य शिकायत केंद्र अब पूरी तरह से दलालों का अड्डा बन गया है। सीधे मुंह से उपभोक्ताओं से कर्मचारी बात नहीं करते, जिस कारण पीड़ित उपभोक्ता दलालों के चक्कर मेें आकर प्रतिदिन ठगे जा रहे हैं, लेकिन लगातार शिकायत मिलने के बाद भी विभागीय अफसर मुक दर्शक बने हैं। दलालों की चांदी तो ओर बढ़ गई, क्योंकि मुख्य शिकायत केन्द्र में पूर्व एसई रामबीर द्वारा लगवाएं सीसीटीवी कैमरों को भी यहां से हटा लिया गया है। अब खुलेआम दलाल उपभोक्ताओं से नए विद्युत कनेक्शन दिलाने, मीटर में छेड़छाड़ कराने, त्रुटिपूर्ण विद्युत बिल ठीक कराने व लाखों का बिल हजारों में कराने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि जिन बाहरी तत्वों को मुख्य शिकायत केन्द्र से पूर्व एसई रामबीर सिंह ने बाहर का रास्ता दिखाते हुए प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया , दोबारा से उक्त बाहरी तत्व सक्रिय हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विगत माह निरीक्षण के लिए मुख्य शिकायत केंद्र पहुंचे एक्सईएन द्वितीय एसके निर्भय से भी मुख्य शिकायत केंद्र में तैनात कर्मचारी मनीष ने दलालों से परेशान होकर शिकायत की, इस दौरान एक्सईएन ने अवर अभियंता को फटकार लगाई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने एमडी ऊर्जा निगम से शिकायत कर सीसीटीवी कैमरे लगवाने व बाहरी तत्वों का प्रवेश बंद कराने की मांग की। मांग करने वालों आकाश, बोहला, मनीष, तनु, राकेश, अजय, राजीव, सोनू, नीशू आदि रहे। उधर, एक्सईएन द्वितीय एसके निर्भय ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें