फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीओ दफ्तर पर किसानों का हंगामा

Wed, 13 Dec 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
गन्ने की समस्या लेकर डीसीओ कार्यालय पहुंचे किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीसीओ दफ्तर पर कई गांवों के किसान पहुंचे। उन्होंने सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं लेने का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा किया। किसानों ने कहा गन्ने की खरीद नहीं की गई तो गेहूं की बुवाई कैसे होगी। चेतावनी दी जल्द समस्या दूर नहीं की सड़कें जाम की जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को सरूरपुर कलां, खट्टा प्रह्लादपुर, सांकरौद और निवाड़ा अन्य गांवों के किसान डीसीओ दफ्तर पहुंचे। किसानों ने कहा सामान्य और रिजेक्ट श्रेणी का गन्ने की मात्रा अधिक है, जबकि अगेती श्रेणी का गन्ना कम है।

मिलों पर अगेती प्रजाति के गन्ने को ही लिया जा रहा है जबकि सरकार ने तीनों श्रेणी के गन्ने को लेने निर्देश दिए हैं। गन्ना विभाग की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। खेतों में गन्ना सूखने लगा है। गेहूं की बुवाई की चिंता सता रही है। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त और गन्ना आयुक्त तक की जिले के अफसर सुनवाई नहीं कर रहे है। चेतावनी दी जल्द समस्या का समाधान नहीं सड़क को जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इसमें सुभाष नैन, रामपाल, विजयपाल, बारू, जयप्रकाश, बलजोर, जितेंद्र, हरपाल सिंह, अमित, पिंटू, राहुल, मोनू, कपिल और विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें