बागपत। विभागीय कार्यालय की महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए सोमवार को सीडीओ की अध्यक्षता में विशाखा गाइडलाइन अंतर्गत कमेटी का गठन किया गया। कमेटी शिकायतों की 90 दिन में जांच करके रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी।
सीडीओ अभिराम त्रिवेदी ने बताया सोमवार को विशाखा गाइडलाइन अंतर्गत कमेटी का गठन किया गया। एसपीसी डिग्री कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. विद्योत्तम को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पिछड़ा कल्याण अधिकारी तुलिका शर्मा, बागपत खंड विकास अधिकारी स्मति अवस्थी, अधिवक्ता सुदेश रानी, जिला प्रोबेशन अधिकारी हुबलाल, बड़ौत की नीरा फाउंडेशन की नीरा तोमर को सदस्य बनाया है। सभी विभाग और कार्यालय की महिलाएं कमेटी के समक्ष उत्पीड़न की शिकायत कर सकती हैं। कमेटी 90 दिन में जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने कमेटी की अध्यक्ष और सदस्यों को महिलाओं की शिकायतों की गंभीरता से जांच करके आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।