कमिश्नर आलोक सिन्हा ने कहा शिक्षा प्राप्त करना हर बच्चे का अधिकार हैं। उन्होंने कहा एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा, हर घर में चिराग जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा। पढ़ाई की गुणवत्ता में शिक्षक सुधार लाएं ताकि लोग कान्वेेंट स्कूलों की तरफ आकर्षित न हो। प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर शिक्षक अपनी तैयारी साथ स्कूल जाएं।
कमिश्नर आलोक सिन्हा और डीएम ह्दय शंकर तिवारी सोमवार को पुरा महादेव मंदिर पहुंचे और वहां की कांवड़ मेले से संबंधित प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद कमिश्नर आलोक सिन्हा और डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने गांव के प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर ने कहा प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों का पंजीकरण कराने के लिए शिक्षक अभिभावकों से मिले और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताए।
आयुक्त ने बच्चों से किताबें पढ़वाई। कक्षा चार के बच्चों ने तेजी के साथ किताबें पढ़कर सुनाई। बच्चों को फलों का वितरण भी किया। डीएम ने कमिश्नर को बताया जनपद मे 483 प्राथमिक और 168 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। उन्होंने कहा बीएसए को स्कूलों में बच्चों की पंजीकरण बढ़ाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इस दौरान सीडीओ जेपी रस्तौगी, एसडीएम मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
शैक्षिक स्तर में सुधार शिक्षकों का दायित्व
बागपत। डीएम ने कहा शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार लाना अध्यापकों का दायित्व है। सोमवार को डीएम ने हृदय शंकर तिवारी ने डौला गांव के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई। बीएसए को निर्देश दिए प्राथमिक विद्यालयों में पंजीकरण के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति बढ़नी चाहिए।
बच्चों से मिलने वाले मिड डे मील की जानकारी ली। सोमवार से परिषदीय स्कूलों में बच्चों के लिए मौसमी फलों का वितरण सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा अब अध्यापकों की सामान्य ज्ञान सहित अन्य विषयों की परीक्षा होगी। बच्चों को केले एवं आम का वितरण किया।
आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण
बागपत। डीएम हृदय शंकर तिवारी ने कहा गर्भवती महिलाओं की उचित देखभाल के अलावा पौष्टिक और संतुलित खानपान की आवश्यकता है। गांव डौला में आंगनबाड़ी केंद्र पर अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजने के निर्देश दिए।