बड़ौत के कासिमपुर में रविवार को देर रात ट्रेन की बोगी में लगी आग का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रविवार की रात में दिल्ली- सहारनपुर पैंसेजर ट्रेन के कोच में लगी आग को डीआरएम ने गंभीरता से लेकर जांच कमेटी बैठा दी। डीआरएम ने कहा असामाजिक तत्वों का भी कोच में आग लगाने का काम हो सकता है। उन्होंने बताया रिपोर्ट के बाद ही कोच मेें आग लगने के नुकसान का पता चल सकेगा।
सोमवार की सुबह दिल्ली से स्पेशल ट्रेन कासिमपुर खेड़ी स्टेशन भेजी जो रविवार की रात में आग से जले कोच को दिल्ली ले गई। ट्रेन के कोच मेें आग लगने की घटना को डीआरएम दिल्ली डॉ. अरुण अरोरा ने गंभीरता से लिया। उन्होंने मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है।
जांच के बाद ही आग से जले कोच का नुकसान पता चल सकेगा। इस संबंध मेें डीआरएम दिल्ली डॉ. अरुण अरोरा ने कहाट्रेन मेें आग लगने की सूचना मिलते ही जांच कमेठी गठित कर दी । जो पूरे प्रकरण की जांच करेगी। उन्होंने बताया असामाजिक तत्व का भी काम हो सकता है, क्योंकि रविवार की रात्रि ट्रेन मेें यात्रियों की संख्या कम होती है।
उल्लेखनीय है कि रविवार की रात में दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 57054 के गार्ड वाले कोच मेें कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई थी। इसकी सूचना पर रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों मेें हड़कंप मच गया था। आग की सूचना पर कई यात्री भी घायल भी हो गए थे।
ट्रेन मेें आग लेने की सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव, स्टेशन मास्टर सुधीर शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रेलवे कर्मियों के साथ मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रेन से कोच को अलग कर 12:40 पर ट्रेन सहारनपुर रवाना किया था।