फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कलक्ट्रेट में बुरा हाल, समय से नहीं पहुंचते अफसर और कर्मी

Tue, 04 Mar 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
नजारत कार्यालय में खाली पड़ी नाजिर शैलेष कुमार की कुर्सी। संवाद
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट में काफी बुरा हाल होता जा रहा है। जहां अधिकतर कार्यालयों में अधिकारी व कर्मी समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। स्थिति यह है कि साढ़े दस बजे तक काफी कार्यालयों के दरवाजे भी बंद रहते हैं। वहां अधिकारियों से पहले फरियादी पहुंच जाते हैं और वह अपने कार्य कराने को भटकते रहते हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में मौजूद स्थानीय नगर निकाय के कार्यालय में सवा दस बजे तक केवल एक संविदा कर्मचारी बैठा हुआ था, जबकि कार्यालय की जिम्मेदारी संभालने वाला कोई नहीं पहुंचा था। इस तरह ही अभिलेखागार कार्यालय में कोई कर्मचारी नहीं मिला। एकल खिड़की का साढ़े दस बजे तक भी दरवाजा नहीं खुला था और वहां फरियादी परेशान हो रहे थे।
इस तरह ही शस्त्र अनुभाग कार्यालय में ताला लगा हुआ था और कोई भी नहीं पहुंचा था। बागपत-खेकड़ा-बड़ौत विकास प्राधिकरण कार्यालय पर ताला लटका हुआ था और न अधिकारी पहुंचे न ही कर्मचारी। साढ़े दस बजे तक नाजिर कार्यालय भी खाली था और नाजिर पहुंचे ही नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें