फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर संचालक पर हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर संचालक पर हमला, गंभीर
विज्ञापन

रमाला। किशनपुर बराल छपरौली मार्ग पर सूप गांव के पास किशनपुर बराल स्थित कोचिंग सेंटर पर जा रहे संचालक पर छह बाइक सवार युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें घायल कोचिंग संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घायल विवेक पुत्र अशोक सिलाना गांव के निवासी हैं। अशोक ने बताया कि उनका बेटा विवेक किशनपुर बराल गांव में कासिमपुर खेड़ी रोड पर सक्सेस स्टैप के नाम से कोचिंग सेंटर चलाता है। शुक्रवार दोपहर वह घर से बाइक लेकर सेंटर पर जाने के लिए निकला था। जैसे ही वह सूप गांव के पास पहुंचा तो दो बाइक पर सवार छह युवकों ने ओवरटेकर कर विवेक की बाइक रुकवा ली। इसके बाद गाली-गलौच कर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान विवेक लहूलुहान होकर बेहोश हो गया तो आरोपी भाग गए। राहगीरों ने विवेक के फोन से परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर महिपाल सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें