फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने कार्रवाई के लिए एसपी को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने स्टाफ नर्सों पर केस दर्ज कराने के लिए एसपी को भेजा पत्र
विज्ञापन

बागपत। फर्जी ऑफर लेटर के आधार पर स्वास्थ्य विभाग में भर्ती हुई आठ स्टाफ नर्स के प्रकरण में अब एसपी के आदेश पर अब मुकदमा दर्ज होगा। थाना प्रभारियों ने इसका पर आपत्ति जाहिर की और जिला स्तर से मुकदमा दर्ज कराने का अनुरोध किया था। सीएमओ डॉ. जितेंद्र वर्मा ने दोबारा से एसपी को केस दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा है। इस बारे में मुख्यालय को भी अवगत करा दिया गया है।
बता दें कि जिले में स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक साल पहले दिसंबर 2018 में परीक्षा आयोजित की थी। फर्जी ऑफर लेटर से मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अलग-अलग सीएचसी पर आठ स्टाफ नर्स ने नौकरी भी हासिल कर ली। जांच में खुलासा होने पर उन्हें निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ जितेंद्र वर्मा ने कहा कि गलत तरीके से नौकरी हासिल करने वाली आठ स्टाफ नर्स के खिलाफ संबंधित सीएचसी के प्रभारियों को निर्देशित किया था। लेकिन संबंधित थानाध्यक्ष ने आपत्ति जाहिर की थी। उनकी ओर से जिला स्तर से रिपोर्ट दर्ज कराने का अनुरोध किया गया था। सीएमओ ने बताया कि इस बारे में एसपी को पत्र दिया गया था। लेकिन इसमें कुछ खामियां थीं। अब दोबारा से आठ स्टाफ नर्स पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए पत्र जारी कर रिपोर्ट दर्ज कराने का अनुरोध किया गया है। सीएमओ डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि अब पुलिस विभाग संबंधित धाराओं में अपने स्तर से कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें