सीएम योगी का कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
सप्ताह भर से चल रहे धार्मिक अनुष्ठान
भगवानपुर नांगल गांव में नाथ संप्रदाय से जुड़े महंत अर्जुन नाथ का शिव गोरखनाथ आश्रम स्थित है। यहां नव नाथ मूर्ति स्थापना के लिए पिछले एक सप्ताह से धार्मिक कार्यक्रम और अनुष्ठान चल रहे हैं। सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्तियों की विधिवत स्थापना की गई।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान और पंजाब से भी नाथ संप्रदाय के कई महंत और संत भाग लेने के लिए पहुंचे।
सुरक्षा के लिए तैनात रहे एक हजार जवान
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इससे पहले पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने रविवार को कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बताया कि कार्यक्रम में जनसभा नहीं थी, इसलिए आम लोगों को कार्यक्रम स्थल तक जाने की अनुमति नहीं थी। केवल अनुमति पत्र रखने वाले लोग ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सके। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब एक हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई।