फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जयंती पर अजित सिंह की प्रतिमा का सीएम योगी व जयंत करेंगे अनावरण

विज्ञापन
छपरौली के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पॉलिथीन से पैक हुई चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव से पहले छपरौली में लगाई गई रालोद के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा के अनावरण का मुहूर्त आखिर निकल ही गया। इसका अनावरण उनकी जयंती पर 12 फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह करेंगे। इसके लिए सीएम ने सहमति दे दी और रालोद ने कार्यक्रम की तैयारी भी शुरू कर दी।
विज्ञापन

छपरौली को चौधरी परिवार का गढ़ कहा जाता है और यहां के लोग इस परिवार से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की छपरौली कर्मभूमि रही है।
वहां से आज तक चौधरी परिवार व उनकी पार्टी के ही विधायक बने हैं। इसलिए ही लोकसभा चुनाव की रैलियों की शुरुआत 12 फरवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती पर छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर काॅलेज से करने की रालोद ने तैयारी की थी। जहां रैली के दिन ही चौधरी अजित सिंह की 1200 किलो की नौ फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण होना था।
विज्ञापन

उस समय चौधरी जयंत सिंह इंडिया गठबंधन का हिस्सा थे और प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेताओं को आने के लिए बुलावा दिया गया था। मगर इस बीच ही रालोद का भाजपा से गठबंधन हो गया और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को टाल दिया गया। अब नौ महीने बाद अजित सिंह की प्रतिमा के अनावरण का मुहूर्त निकला है।
12 फरवरी को चौधरी अजित सिंह की जयंती पर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा और इसके लिए छपरौली में बड़ा कार्यक्रम होगा। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह आएंगे, जिसके लिए सीएम से सहमति मिल गई है। सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि कार्यक्रम तय हो गया है और 12 फरवरी को प्रतिमा का अनावरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें