सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के बेटे के रिसेप्शन समारोह में 12 दिसंबर को होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर व दो राज्यों के राज्यपाल 12 दिसंबर को बासौली गांव आएंगे। उनके कार्यक्रम प्रशासन के पास पहुंच चुके है। कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है।
सांसद डा. सत्यपाल सिंह के बेटे प्रकेत आर्य की पिछले वर्ष शादी हुई थी। अब रिसेप्शन अपने पैतृक गांव बासौली में 12 दिसंबर को किया जा रहा है, जिसके लिए तैयारियां की जा रही है। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, केरल व मेघालय के राज्यपाल आएंगे। उनका कार्यक्रम प्रशासन के पास पहुंच चुका है। इसे देखते हुए हेलीपैड बनाने से लेकर अन्य सभी तैयारियां की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था, सड़क निर्माण, पार्किंग आदि की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।