Inauguration of Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद गणेशपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों का सम्मान हमारी सरकार की प्राथमिकता में हैं, उनकी प्रतिमाओं को छत उपलब्ध कराने के लिए बजट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 6
जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
Saharanpur News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कॉरिडोर प्रदेश में नई उम्मीदों का सेतु बनेगा, जिससे पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से रोजगार के अवसर खुलेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विकास और सामाजिक न्याय को एकसाथ आगे बढ़ाने का भी संदेश दिया। घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में बाबा साहब समेत महापुरुषों की प्रतिमाएं अब बिना छत के नहीं रहेंगी। उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रदेश सरकार छत और चहारदीवारी के निर्माण के लिए बजट जारी करेगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
गणेशपुर में आयोजित जनसभा।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री द्वारा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद गणेशपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज सामाजिक न्याय को जमीन पर उतारने वाले बाबा साहब की जयंती है। बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से सभी जाति वर्ग और संप्रदाय के लोगों को एकसमान अधिकार देकर स्वतंत्र भारत की नींव रखी थी।
विज्ञापन
3 of 6
गणेशपुर में आयोजित जनसभा में बोलते सीएम।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उनकी सरकार ने तय किया है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास और सामाजिक न्याय के अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं को छत उपलब्ध कराने का काम करेगी। यह सम्मान आने वाली पीढि़यों को एकसूत्र में जोड़कर प्रधानमंत्री के एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन को आगे बढ़ाता है।
4 of 6
गणेशपुर में आयोजित जनसभा।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश सुशासन, रोजगार, सुरक्षा और निवेश का केंद्र बनकर उभरा है। डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में दिखाई दे रही है। कहा कि सहारनपुर में काष्ठ कला, गुड़ की मिठास, किसानों के उत्पाद तथा मेरठ के स्पोर्ट्स उत्पाद को एक्सप्रेसवे के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी और दुनिया के बाजार में पहुंचाने का उत्तम माध्यम मिला है।
विज्ञापन
5 of 6
जनसभा स्थल के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर में विश्वविद्यालय मां शाकंभरी के नाम पर बना है। सरसावा में एयरपोर्ट बन गया है। सहारनपुर के युवा यदि फिल्मों में काम करने की इच्छा रखते हैं तो जेवर में फिल्म सिटी बनाई गई है। मां शाकंभरी का भव्य कॉरिडोर बन रहा है। इससे आस्था की डगर आसान होगी।
प्रधानमंत्री ने किया एक्सप्रेस वे का लोकार्पण।
- फोटो : अमर उजाला
बांटने वाला व्यक्ति नहीं कर सकता विकास
विपक्ष पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बांटने वाला व्यक्ति कभी विकास के बारे में नहीं सोच सकता है। जिन लोगों ने बांटा है, जो अराजकता और विभाजन में विश्वास रखते हैं, जिन्होंने माफिया को आश्रय दिया था उनसे विकास की उम्मीद करना दिव्य स्वप्न जैसा है। कहा कि प्रधानमंत्री के सुशासन के माडल को इकनॉमिक कॉरिडोर के रूप में हम देख रहे हैं। इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से हम गंगा एक्सप्रेसवे से होते हुए लखनऊ तक आसानी से पहुंच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश में पहाड़ से मलबा आने पर कई बार यह रास्ता बंद हो जाता था, जिससे यात्रियों को हरिद्वार होते हुए देहरादून जाना पड़ता था। अब वह समस्या खत्म हो गई है।