स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव में घर-घर जाकर लगा रही टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण में तेजी लाने के लिए जिले में तीन ब्लॉक में कलस्टर अभियान शुरू कर दिया है। वैक्सीन की कमी के चलते अभी तीन ब्लॉक में अभियान शुरू होना बाकी है। वैक्सीन की उपलब्धता होने पर जिले भर में कलस्टर अभियान चलाया जाएगा।
टीकाकरण में तेजी लाने के लिए जिले में एक जुलाई से कलस्टर बनाकर टीकाकरण बनाने की प्लान तैयार किया गया था। वैक्सीन की कमी के चलते जिले में माइक्रोप्लान शुरू नहीं हो पाया था। शुक्रवार से जिले के छपरौली, खेकड़ा व बिनौली ब्लॉक में कलस्टर बनाकर अभियान शुरू किया गया है। शुक्रवार को खेकड़ा व छपरौली ब्लॉक में 18-18 बूथ और बिनौली ब्लॉक में 31 बूथों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। वैक्सीन मिलने पर अन्य ब्लॉक में कलस्टर बनाकर टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि वैक्सीन की कमी के चलते सभी ब्लॉक में कलस्टर बनाकर टीकाकरण अभियान शुरू नहीं पाया है। फिलहाल तीन ब्लॉक में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।