फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दो दिन बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर जलभराव होने से राहगीर हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार शाम तक जारी रही। इससे नगर में जगह-जगह जलभराव हो गया। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ तेज हवा चलने से लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। मंगलवार से मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार शाम तक रुक-रुककर होती रही। इससे नगर में मार्गों पर जलभराव हो गया। दोपहर से हवा की गति बढ़ जाने से मौसम ठंड हो गया। इससे सड़क और बाजार सूने रहे। नगर में जैन कॉलेज रोड, पाठशाला रोड, बड़ागांव रोड, बसी रोड अंडरपास आदि पर लोगों को आवागमन में दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अतिरिक्त कई वर्ष से जर्जर हाल काठा-बंदपुर मार्ग पर जलभराव हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद धूप निकलने का पूर्वानुमान है। सुबह-शाम लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार से मौसम साफ हो जाएगा और धूप खिलेगी। अभी कुछ दिन पाला पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें