फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरैशियान मोहल्ले में कपड़ा व्यापारी को गोली मारी

विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुआ बागपत के कुरैशियान निवासी युवक अरशद - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- बिना बताए पड़ोस की महिला के साथ पत्नी के बड़ौत घूमने जाने पर हुआ विवाद
विज्ञापन

- पड़ोसी महिला के देवर पर लगाया गोली मारने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ पत्नी के बड़ौत घूमने जाने पर हुए विवाद में कुरैशियान मोहल्ल में कपड़ा व्यापारी को गोली मार दी गई। गोली मारने का आरोप पड़ोसी महिला के देवर पर लगाया गया है। घायल कपड़ा व्यापारी को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। घायल के परिजनों ने तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुरैशियान मोहल्ला निवासी हाजी उस्मान ने बताया कि उसका भतीजा अरशद (30) पुत्र असलम कपड़े बेचने का काम करता है। अरशद की पत्नी केतीपुरा मोहल्ले में रहने वाले तहसीम की पत्नी के साथ बिना बताए बुधवार को बड़ौत घूमने चली गई। वह कई घंटे बाद वापस आई। अरशद को इस बारे में पता चला तो उसने तहसीम के घर जाकर पूछताछ की। इससे वहां हंगामा हो गया। आरोप है कि तहसीम ने अपने भाइयों के साथ मिलकर अरशद के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और उसे घर से भगा दिया। इसके बाद अरशद अपने घर आ गया। इसी दौरान तहसीम अपने दो भाइयों को लेकर पहुंचा। आरोप है कि तहसीम के भाई सावेज ने अरशद के सीने में तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर धमकी देकर भाग गए। गोली मारने की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायल को मेरठ रेफर कर दिया गया। इस मामले में घायल के परिजनों ने कोतवाली पर तीन युवकों को नामजद करते हुए तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर ओपी सिंह का कहना है कि अरशद का उपचार चल रहा है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें