फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी, जगह-जगह कूड़े के ढेर, नाले अटे

विज्ञापन
बागपत के यमुना रोड स्थित काली मंदिर के पास नाले की गंदगी दिखाते लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। बरसात के मौसम में नगर की सफाई व्यवस्था बपटरी हो गई है। कोरोना काल में प्रशासन की सख्ती के चलते पालिका की सफाई व्यवस्था बेहतर रही परंतु अब ऐसा नहीं है। सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। वहीं, कूड़ा लेने वाली गाड़ी भी लाउडस्पीकर बजाते हुए घरों के सामने से बिना रुके गुजर जाती हैं। ऐसे में कई बार लोग उसमें कूड़ा डालने से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन

शहर की कॉलोनियों में सफाई कर्मचारी सुबह ही ठेली लेकर पहुंच जाते हैं। वे कूड़ा निकालकर डंपिग प्वाइंट पर डाल देते हैं। यह कूड़ा दोपहर तक पड़ा रहता है। नागरिकों का कहना है कि सड़कों, गलियों में झाडू तो लग जाती है परंतु नालियों की नियमित सफाई नहीं की जाती है। वहीं, अधिशासी अधिकारी ललित आर्य के अनुसार सफाई में लापरवाही मिलने पर सफाई कर्मचारी और नायक के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
अब फिर की जा रही लापरवाही
कोरोना के चलते प्रशासन और पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण करते रहते थे। इससे पालिका का अमला चौकस रहता था। अब फिर लापरवाही हो रही है। चमरावल रोड पर गंदगी से अटा नाला और कूड़े के ढेर हटवाए जाएं।-जयप्रकाश प्रजापति
विज्ञापन

रास्तों से निकलना हो गया मुश्किल
सफाई में लापरवाही बरती जा रही है। नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी निरीक्षण के लिए भी नहीं निकलते हैं। मोहल्लों में सफाई करने वाले कर्मियों की संख्या भी घट गई है। इसका भी सफाई पर असर पड़ रहा है। इसके चलते कई रास्तों से निकलना मुश्किल हो गया है।-इंद्रपाल
सुबह में हो कूड़ा उठान
सड़कों के किनारे दोपहर तक कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कूड़ा उठान सुबह में होना चाहिए। जिससे सड़कों पर आवाजाही शुरू होने पर लोगों को गंदगी का सामना न करना पड़े। पालिका को ध्यान देना चाहिए। नमाजियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।-आशु
सफाई व्यवस्था पुराने ढर्रे पर
पिछले दिनों डीएम ने सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी बनाए थे। तब काफी सुधार हुआ था। अब फिर व्यवस्था कुछ पुराने ढर्रे पर आ गई है। दुर्गंध के चलते लोगों का रास्तों से गुजरना दुश्वार हो है। सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार की जरूरत है।-रणवीर सिंह
घरों में पहुंच रही दुर्गंध
गंदगी की वजह से घरों में भी दुर्गंध पहुंच रही है। इससे काफी दिक्कत होती है। मेहमान भी नहीं आ रहे हैं। हवा का रुख बदलते ही कूड़ा उड़कर घर के आगे आ जाता है।-जिकरुर्रहमान
नाला अटने पर यमुना रोड पर हंगामा
फोटो- 19
बागपत। यमुना रोड पर गंदगी से नाला अट जाने से नाराज लोगों ने पालिका के बाहर हंगामा किया। इसके बाद नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद पालिका के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। क्षेत्र में संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ रहा है। समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यहां मुन्नी, फरजाना, विमला, कमलेश, राजीव, आरती, इमरान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें