फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 112 फीसदी लाभार्थियों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में शनिवार को लक्ष्य के सापेक्ष 112.72 फीसदी लाभार्थियों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। बागपत ब्लॉक में सबसे अधिक 132 फीसदी और खेकड़ा ब्लॉक में सबसे कम 85 फीसदी लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि मंगलवार को 46 केंद्रों पर नौ हजार लाभार्थियों का टीकाकरण करने का प्लान तैयार किया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 10 हजार 145 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। बागपत ब्लॉक में दो हजार के सापेक्ष 2646, बड़ौत ब्लॉक में दो हजार के सापेक्ष 2579, बिनौली में 1600 के सापेक्ष 1710, छपरौली में 1400 के सापेक्ष 1320, खेकड़ा में एक हजार के सापेक्ष 850 और पिलाना ब्लॉक में एक हजार के सापेक्ष 1040 लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई। संवाद
नहीं मिला कोई संक्रमित, छह केस एक्टिव
बागपत। जिले में शनिवार को एक भी कोराना संक्रमित नहीं मिला और एक संक्रमित को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। जिले में अब तक 9126 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और 141 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब केवल छह केस एक्टिव रह गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें