फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासेयो शिविर में छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रासेयो शिविर में छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। नगर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कालेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। छात्राओं ने कालेज परिसर की साफ सफाई के साथ ही शिविर में आयोजित गोष्ठी में इलेक्ट्रानिक कचरे को लेकर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ कालेज अध्यक्ष नरेश कुमार जैन, प्रबंधक राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर के प्रथम सत्र में आयोजित गोष्ठी में छात्राओं मीनाक्षी, अदिति, दीपशिखा, निशा धामा, पूजा त्यागी आदि ने इलेक्ट्रानिक्स कचरे को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता राठोर ने स्वयं सेविकाओं को बताया कि इलेक्ट्रानिक उपकरणों के निर्माण ने मनुष्य को नया आयाम दिया है। आज भारी संख्या में खराब होने वाली इन इलेक्ट्रानिक वस्तुओं के ई-कचरे से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। द्वितीय सत्र में स्वयं सेविकाओं ने ई-कचरा एकत्र कर उसे रिसाइक्लिंग सेंटर भेजने का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान कनिका, टीना जैन, गीता, मेघा गौड़, मेघा त्यागी, रुचि यादव, मधु जैन, किरण, स्वाति सेन, शिवानी शर्मा, गरिमा सैनी आदि शिक्षिकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें