फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कक्षा दो की छात्रा के साथ बुजुर्ग दुकानदार ने किया दुष्कर्म, ऐसे सामने आया पालू का पाप

Sun, 22 Dec 2024 08:30 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बुजुर्ग दुकानदार सुरेश पाल उर्फ पालू ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और परिजनों को बताने पर धमकी देकर घर भेज दिया। छात्रा ने घर पहुंचते ही घटना के बारे में बताया तो पहले वे डर गए। 
विज्ञापन
मासूम संग दुष्कर्म - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बागपत स्थित दाहा क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर सामान लेने गई कक्षा दो की छात्रा को घेर में ले जाकर बुजुर्ग दुकानदार ने दुष्कर्म किया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बताया कि घटना 18 दिसंबर की है। सुबह के समय उसकी बेटी स्कूल गई थी। स्कूल से घर आने के बाद छात्रा दुकान पर सामान लेने गई थी तो बुजुर्ग दुकानदार सुरेश पाल उर्फ पालू उसकी बेटी को बहला फुसलाकर पास में एक खाली घेर में लेकर चला गया। 
विज्ञापन

घेर में बुजुर्ग दुकानदार सुरेश पाल उर्फ पालू ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और परिजनों को बताने पर धमकी देकर घर भेज दिया। छात्रा ने घर पहुंचते ही घटना के बारे में बताया तो पहले वे डर गए। इसके बाद दोघट पुलिस से कार्रवाई की मांग की। दोघट पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी दुकानदार सुरेश पाल उर्फ पालू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें