तभी उसकी बेटी ने शोर मचा दिया तो आरोपी उसे कार से उतारकर भाग गया। उसकी बेटी ने घर आकर पूरी घटना के बारे में बताया। उसने बताया कि आरिफ दो साल से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर अपने दो साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म कर रहा है।
इसमें शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरिफ और उसके दो साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इस मामले में एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: मेडिकल की छात्रा का शव पेड़ पर लटका मिला, दो दिन से थी लापता, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
गाड़ी से पीछा करता था आरिफ
सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता दसवीं कक्षा की छात्रा ने पुलिस के सामने आपबीती बताई। पीड़िता ने बताया कि घर से स्कूल के लिए चलते ही आरोपी आरिफ अपने साथियों के साथ उसके लग जाता था।
आरोपी की धमकियों से डरकर दो साल में कभी परिजनों को नहीं बताया। छात्रा ने बताया कि उसका स्कूल घर से करीब चार किलोमीटर दूर है। दो साल पहले आरोपी ने एडिट करके उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
इस दौरान उसने कई अपने परिवार वालों से घटना को बताना चाहा, लेकिन वीडियो वायरल होने और परिवार वालों के साथ घटना होने के डर से बता नहीं पाई। आरोपी स्कूल जाने से समय अपने साथियों के साथ घर के आसपास खड़ा हो जाता और पूरे रास्ते उसका पीछा करता था।
पुलिस ने दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी
दसवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में वांछित आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन पकड़े नहीं गए।