फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर पुट्ठी में दो पक्षों में संघर्ष, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। फतेहपुर पुट्ठी गांव में विधानसभा चुनाव में वोट न देेने को लेकर दुल्हैड़ी पर कश्यप समाज के दो पक्षों में कहासुनी हो गई। शनिवार को इस मामले में पंचायत हुई, जिसमें तनातनी होने पर दोनों पक्षों में धारदार हथियार और लाठी डंडे चले। इस संघर्ष में बड़ौत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राहुल कश्यप सहित दोनों पक्षों के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को होली के दिन फतेहपुर पुट्ठी गांव में बड़ौत विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राहुल कश्यप पुत्र धर्मबीर कश्यप और रमेश पुत्र विशू कश्यप पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी। राहुल कश्यप पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर चुनाव में वोट न देने का आरोप लगाया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने बीचबचाव करते हुए मामले को शांत करा दिया था। दोनों पक्षों का समझौता कराने के लिए शनिवार को समाज के लोगों ने पंचायत बुलाई। इसमें दोनों पक्षों के लोगों में फिर से तनातनी हो गई और जमकर धारदार हथियार व लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष से कांग्रेेस प्रत्याशी रहे राहुल कश्यप, रोहित पुत्र विक्रम सिंह, गुरुदेव पुत्र धर्मबीर सिंह, दूसरे पक्ष से रमेश पुत्र विशू कश्यप, मोहित पुत्र रमेश, अंकुर पुत्र सोमपाल, रीतू कुमार पुत्र ब्रह्म सिंह, सोनवीरी पत्नी महिपाल, छोटू पुत्र महिपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने गांव में पहुंचकर स्थिति पर काबू किया और घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने थाने में एकदूसरे पक्ष के लोगों के नामजद करते हुए तहरीर दी है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें