फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते से गाड़ी टकराने दो पक्षों में संघर्ष, फांयरिंग, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी (बागपत)। थाना क्षेत्र के मवीखुर्द गांव में कुत्ते से गाड़ी टकराने पर दो समुदाय के लोगों में संघर्ष हो गया। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। इसमें दोनों पक्ष के दस लोग घायल हो गए। गांव में तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन

मवीखुर्द गांव निवासी फिरोज पुत्र नन्हे की पिकअप गाड़ी रविवार शाम गांव ही दलित समुदाय के लोकेश पुत्र उमरे के कुत्ते से टकरा गई। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष के दर्जनों लोग धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान समुदाय विशेष की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किए। एक पक्ष के अखलीम पुत्र शौकीन, वाजिद पुत्र नवाब, शौकीन पुत्र वहीद और फिरोज पुत्र नूर मोहम्मद तथा दूसरे पक्ष से लोकेंद्र पुत्र उमरे, मोनी पुत्री धर्मवीर, रानी पत्नी जीता, कपिल पुत्र कल्लू, प्रेम और जितेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, गांव में तनाव बना हुआ है। वहीं, सीओ विजय चौधरी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। प्रभारी निरीक्षक विरजाराम का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए भिजवा दिया है। अभी तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें