फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहरका गांव में दो वर्गों में संघर्ष, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। कहरका गांव में दो वर्गों के लोगों के बीच किसी बात को लेकर संघर्ष हो गया। इसमें दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है। मामला दो वर्गों का होने के कारण गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कहरका के साबिर ने थाने में दी तहरीर में बताया की उसका पुत्र आदिल बृहस्पतिवार की शाम गांव में ही एक दुकान पर सामान खरीदने जा रहा था। आरोप है कि लौटते वक्त आठ युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आदिल घायल अवस्था में घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। कुछ ही देर में आरोपी आदिल के घर पहुंचे गए और उसके व उसके परिजनों के साथ मारपीट की। मारपीट में रहीसू, साबिर, मोहसिना, आदिल और दूसरे पक्ष का एक युवक भी घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर आदिल व रहीसू को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि साबिर की तहरीर पर चांदीनगर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें