खेकड़ा (बागपत)। नगर से एक विवाहिता दो बच्चियों को लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इसके अलावा गांव रटौल से भी एक युवक रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। दोनों के परिजनों ने कोतवाली मे पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
नगर के मोहल्ला ओरंगाबाद में एक श्रमिक परिवार के साथ रहता है। बृहस्पतिवार की शाम उसकी पत्नी दो बच्चियों को लेकर रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। श्रमिक ने संभावित स्थानों पर उसकी तलाश भी की। लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार को श्रमिक ने कोतवाली मे पहुंचकर उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके अलावा क्षेत्र के गांव रटौल से भी एक युवक रहस्मय ढंग से लापता हो गया। परिजनों ने सुराग न लगने पर उसकी भी कोतवाली में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि नगर निवासी विवाहिता और गांव रटौल निवासी युवक की कोतवाली पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी है। जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।