बड़ौत। व्यापारी सोहनलाल व बेटे विकास की हत्या में शामिल बदमाश भीमसैन को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया तो दूसरा सुनील उर्फ जॉनी पहले ही भिवानी में जेल जा चुका है।
उसे भिवानी सीआईए ने तमंचे के साथ गिरफ्तार दिखाया तो उस पर सवाल उठने लगे कि उसे सरेंडर कराया गया है। यहां से हरियाणा पुलिस को पत्र भेजने पर सीआईए प्रभारी लाइन हाजिर हो गए। वहीं अन्य पुलिस कर्मियों की जांच शुरू हो गई।
एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार बड़ौत में दोहरे हत्याकांड की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश सुनील व भीमसैन अपने गांव मंडौली कलां जिला भिवानी में चले गए। इनके नाम सामने आने के बाद बड़ौत पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम भी वहां पहुंच गई। एसपी के अनुसार सुनील को पता चल गया था कि यूपी पुलिस यहां आ गई, तभी वहां भिवानी सीआईए आती है और सुनील को उसके ही यहां से तमंचा बरामद दिखाकर अपने साथ लेकर चली जाती है। इसको लेकर पुलिस ने आपत्ति जताई, इस पूरे मामले में हरियाणा डीजीपी को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया गया। संवाद