फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को शिक्षा व संस्कार जरूरी

Mon, 25 Jul 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
गांव बसी में आयोजित ब्राह्मण महासभा की बैठक को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद कौशिक ने कहा  बच्चों को उच्च शिक्षा एवं संस्कार ग्रहण कराना जरूरी है। इसमें हवन और भंडारे का आयोजन किया। 
विज्ञापन


रविवार को क्षेत्र के गांव बसी में ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। सर्वप्रथम हवन यज्ञ कर विश्व शांति की कामना की। इसके बाद बैठक में वक्ताओं ने कहा उचित मार्गदर्शन एवं एकजुटता के अभाव में ब्राह्मण समाज लगातार पिछड़ता जा रहा है।

इसके लिए समाज के जिम्मेदार लोग ही जिम्मेदार हैं। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद कौशिक ने कहा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज के सभी जिम्मेदार लोगों को प्रत्येक दशा में एकजुट होना होगा। ताकि समाज का उत्थान हो सके। इसमें सभी ने समाज के उत्थान के लिए एकजुटता का संकल्प लिया।
विज्ञापन


 इसके बाद भंडारे का आयोजन किया। इसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इसमें गांव इकाई का गठन कर ओमप्रकाश दरोगा को अध्यक्ष एवं बबलू कौशिक को महामंत्री मनोनीत किया।  

इसकी अध्यक्षता विजयपाल शर्मा ने की। संचालन डॉ. सुरेश चंद कौशिक ने किया। इसमें कार्यक्रम संयोजक शिवकुमार शर्मा, सतबीर दरोगा, अनूप कुमार, गुड्डू पंडित, ध्रुव शर्मा, विक्की शर्मा, अश्वनी शर्मा, कमल शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें