फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर पेंटिंग बनाकर बच्चों ने किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सेंट ऐंजल्स पब्लिक स्कूल की ओर से कोरोना वायरस से बचाव विषय पर एक ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। कक्षा एक से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से संदेश दिया कि अपने हाथों को साबुन से बार-बार धोएं। खांसते और छींकते समय अपने मुंह को जरूर ढके। हाथ मिलाने से बचे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें । प्रतियोगिता में आदित्य, विशेष जैन, विराट, माही, यश राघव, आदित्य चौहान, वंशी, आराध्या, अंशिका, मानवी, रिचा, अवनी, अवंतिका, पर्व, खुशी, श्वेता, आकाश, इशिका, अर्णव, गुनगुन, संस्कृति, व्योम ने प्रतिभाग किया । बबलेश, पवन, राजीव, ममता, बबीता का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

स्कूल में नहीं लिया जाएगा शुल्क
बड़ौत। सेंट संदीपन इंटरनेशनल स्कूल छपरौली रोड के प्रबंधक डॉ संजीव आर्य ने बताया कि चिकित्सक, पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी और अन्य कोरोना योद्धाओं के बच्चों को तीन वर्ष तक नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। नर्सरी से लेकर 11 वीं तक प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं से छह महीने तक फीस भी माफ की जाएगी। डॉ अशोक कुमार और केपी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें