धनौरा सिल्वरनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक। स्रोत
- जिले में 23 स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए गए आरोग्य मेलों में 676 मरीजों के पहुंचने पर उपचार किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ठंड के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं तो पेट दर्द भी परेशान कर रहा है। साथ ही लोगों को त्वचा, खांसी व जुकाम भी परेशान कर रहा है। चिकित्सकों ने उपचार करने के साथ ही खानपान व दिनचर्या बेहतर रखने की सलाह दी।
जिले में रविवार को 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां 23 चिकित्सकों और 59 पैरा मेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर दवाई दी। आरोग्य मेले में 676 मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई। इसमें 363 पुरूष, 254 महिला व 86 बच्चों की जांच हुई। बुखार के 49 मरीजों का उपचार हुआ। इसके अलावा कई दिन से बुखार होने पर 10 मरीजों की मलेरिया व आठ मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई। इसके अलावा पेट की बीमारी के 36 मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई। इसके अलावा 86 बच्चे भी पहुंचे। सांस रोग के 36, उच्च रक्तचाप के 33 मरीज पहुंचे। त्वचा रोग के 99 व शुगर के 65 मरीज पहुंचे। सीएमओ डाॅ. तीरथलाल ने बताया कि मरीजों को बीमारियों की जांच के बाद दवाई देने के साथ ही दिनचर्या व खानपान बेहतर करने की सलाह दी जा रही है।