फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कैंटर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। खड़खड़ी गांव में रविवार शाम घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय फैज को एक कैंटर गाड़ी ने कुचल दिया। फैज अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। गंभीर रूप से घायल फैज की दिल्ली के एक निजी अस्पताल में देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। फैज के पिता कादिल ने कैंटर चालक आवेश के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खड़खड़ी गांव के सावेज और मेहरबान ने बताया कि रविवार शाम कादिल का बेटा फैज पड़ोस के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था, तभी वहां से आए एक कैंटर के पहिए के नीचे आने से फैज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान कैंटर चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया और कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया।
घायल फैज को परिजन दिल्ली के निजी अस्पताल ले गए, जहां रविवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फैज अपने परिवार में चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें