बागपत के बासौली गांव में सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह के बेटे प्रकेत आर्य व बहू प्रीति को आर्शीवाद देते ?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। बासौली गांव में रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित देश के कई दिग्गजों का जमावड़ा रहा। मौका था सांसद डा. सत्यपाल सिंह के बेटे प्रकेत आर्य की शादी के रिसेप्शन का। सभी ने सांसद के पुत्र प्रकेत आर्य और पुत्रवधू प्रीति को आशीर्वाद दिया।
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के बेटे प्रकेत आर्य की शादी पिछले वर्ष हुई थी, लेकिन कोरोना के कारण केवल परिवार के लोग ही शादी में शामिल हो सके थे। इसलिए सांसद ने अब अपने बासौली गांव में रिसेप्शन किया। इसकी तैयारियां कई दिन से चल रही थी। रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले पहुंचकर सांसद के पुत्र प्रकेत आर्य और पुत्रवधू प्रीति को आशीर्वाद दिया। उनके अलावा हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह व डॉ. संजीव बालियान, आचार्य बालकृष्ण, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, अतुल गर्ग, दिनेश खटीक, सुरेश राणा, कपिल देव अग्रवाल, राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, प्रदीप चौधरी, रमेश कौशिक, अरविंद शर्मा, कांता कर्दम, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, राघवलखन पाल शर्मा, सोहनवीर सिंह, पूर्व मंत्री साहब सिंह, कैप्टन अभिमन्यु, अनुराधा चौधरी सहित कई विधायक व नेता पहुंचे। बासौली गांव में रविवार को दिनभर वीआईपी का जमावड़ा लगा रहा। सभी ने सांसद के पुत्र प्रकेत आर्य और पुत्रवधू प्रीति को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की।