फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर मुख्यमंत्री महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से 50 महिलाओं की सूची ऑनलाइन प्रेषित की
विज्ञापन

शूटर दादियों से भी सीएम का कराया जा सकता है संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत महिला दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं से संवाद करेंगे। इसके लिए शासन ने जिला स्तर से 50 महिलाओं के नाम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सूची में महिला का नाम, स्थान भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी हुबलाल ने बताया कि बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी अभियान अंतर्गत जिले की संघर्षशील महिलाओं की 51 प्रेरणादायक कहानियों का चयन किया जाएगा। ये प्रथम चरण में सात मार्च तक फेसबुक पेज व ट्वीटर या ईमेल पर प्रेषित कर सकती है। इनमें से नौ सर्वश्रेष्ठ किरदारों को प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आठ मार्च को कलक्टे्रट लोकमंच पर जिले की संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महिलाओं से रैंडम सीधा संवाद करेंगे। जिला स्तर से बृहस्पतिवार को 50 महिलाओं की सूची ऑनलाइन प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें