युवती से छेड़छाड़ करने पर युवक को पीटा
बड़ौत। नगर के रेलवे स्टेशन परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर अपने पिता के इंतजार में खड़ी एक युवती से एक मनचले ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर वहां खड़े यात्रियों ने युवक को पकड़कर उसकी धुनाई की। सूचना पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
नगर के एक मोहल्ले की युवती बृहस्पतिवार दोपहर बड़ौत रेलवे स्टेशन परिसर में अपने पिता का इंतजार कर रही थी। इस दौरान वहां पर एक मनचला आया और मोबाइल से युवती के फोटो खींचने लगा। फोटो खींचने के बाद मनचले ने युवती पर अश्लील टिप्पणी की तो युवती ने शोर मचाया दिया। वहां खड़े लोगों ने युवक को पीट दिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर राजीव रंजन श्रीवास्तव का कहना था कि यह सिविल पुलिस का मामला है।