फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली के पहलवानों ने नोएडा में जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। आर्य समाज मंदिर छपरौली में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें नोएड़ा में हुई 37वीं बालक फ्री और ग्रीको रोमन 18वीं बालिका उप्र कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहलवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ कुश्ती संघ बागपत अध्यक्ष डॉ सत्यपाल सिंह देशवाल, सचिव खलीफा कृष्णपाल, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच धर्मेंद्र खोखर व पीटीआई विजय तोमर ने संयुक्त रूप से किया। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि नोएड़ा में 22 से 24 दिसंबर तक 37वीं बालक फ्री व ग्रीको रोमन 18वीं बालिका उप्र कुश्ती चैंपियनशिप चली। इसमें 110 किग्रा भार वर्ग में अनुज व गौरव दांगी ने स्वर्ण पदक, 92 में अनुज और अनस ने स्वर्ण, 80 में मोहित खोखर ने स्वर्ण, 71 में रमन ने स्वर्ण पदक, 65 में नेहा ने स्वर्ण पदक, 61 में कीर्ति ने स्वर्ण, 60 में प्ऱिस दांगी ने कांस्य, 55 में कार्तिक व मुकुल ने कांस्य पदक, 53 में तनु ने कांस्य, 51 में सावेज ने स्वर्ण, 51 में शादाब ने स्वर्ण, 46 में अंशिका ने स्वर्ण, 40 में शिवानी ने स्वर्ण पदक जीतकर जनपद बागपत का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें