- एसपी से मिलकर सुनील राठी के गुर्गों से जताया जान का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। छपरौली क्षेत्र में बढ़ते अपराध के बीच अब रालोद नेता एवं ब्लॉक प्रमुख अंशु खोखर को जान से मारने की धमकी दिए जाने कर शिकायत की गई है। ब्लॉक प्रमुख ने सुनील राठी गैंग के सदस्यों से खतरा जताते हुए एसपी से सुरक्षा की मांग की है। कहना है कि उसका पूरा परिवार दहशत में है।
बृहस्पतिवार को हलालपुर गांव निवासी अंशु खोखर ने परिवार के लोगों के साथ एसपी अजय कुमार सिंह से मुलाकात की। ब्लॉक प्रमुख का कहना था कि उनके क्षेत्र में इन दिनों हत्याएं हो रही है। उनके गांव के युवक सुनील राठी गैंग के सदस्य हैं। यह लोग बार-बार धमकी दे चुके हैं कि इस बार ब्लॉक प्रमुख की हत्या करनी है। छपरौली थानाध्यक्ष को जानकारी दी जा चुकी है। पूरा परिवार धमकी से भयभीत है। जिन युवकों पर आरोप लगाया गया है कि वह परमवीर तुगाना की हत्या में नामजद हैं। ब्लॉक प्रमुख के पति बृजपाल खोखर रालोद नेता हैं। एसपी अजय कुमार सिंह ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।