फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, नही मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री, बंदियो को कोविड से बचाने के लिए जेल प्रशसन को दि

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में चेकिंग, कोविड गाइडलाइन का पालन करने का दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। जिलाधिकारी और एसपी ने बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। जेल में कोई प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव और एसपी अभिषेक सिंह बुधवार दोपहर करीब दो बजे गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में भारी पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल की बैरकों में सघन तलाशी कराई गई। बंदियों के बिस्तरों को भी खंगलवाया। हालांकि कोई प्रतिबंधित सामान नहीं मिला। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल भोजनालय और पेयजल व्यवस्था को देखा। बंदियों की समस्याएं भी सुनीं। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह को बंदियों को गुणवत्ता वाला भोजन देने और कोरोना से बचाने के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के जाने के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान एसडीएम अजय कुमार, सीओ मंगल सिंह रावत, कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें