फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के मद्देनजर चलाया चेंकिग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान के दौरान कई प्रेमी-युगल को पकड़कर दी नसीहत
विज्ञापन

बड़ौत। त्योहारी सीजन के मद्देनजर मंगलवार को जीआरपी और रेलवे पुलिस ने संयुक्त रूप से स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई प्रेमी-युगल को पकड़कर उन्हें नसीहत दी।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर अमीराम के नेतृत्व में जीआरपी व रेलवे पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने रेलवे पार्क, स्टेशन पर व स्टेशन परिसर मेें कई प्रेमी-युगलों को पकड़ा और उन्हें नसीहत दी। कई संदिग्ध युवकों को पकड़कर उनसे पूछताछ की और उन्हें कोरोना काल के चलते बिना वजह घर से न निकलने को कहा। इंस्पेक्टर ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखकर रेलवे कर्मचारियों के लिए संचालित स्पेशल ट्रेन के अलावा स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक ओमवीर सिंह, पूर्व स्टेशन अधीक्षक पीके बोस के अलावा रेलवे व जीआरपी स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें