फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी मे नौकरी लगवाने के नाम पर की पांच लाख रूपये की ठगी, फर्जी ज्वाईनिंग लेटर भी दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नगर निवासी एक युवक से सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रूपये की ठगी कर ली गई। उसे विश्वास मेे लेने के लिए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिया गया। पीड़ित ने कोतवाली में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला रामपुर निवासी युवक अजय रविवार को परिजन संग कोतवाली पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि छह माह पूर्व कस्बे के ही एक शातिर ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उसके परिजनों से कहा कि वह उसकी सेना में नौकरी लगवा देगा। इसके लिए उन्हें पांच लाख रुपये देने पडे़ंगे। अजय के पिता ने उसे पांच लाख रुपये दे दिए। इसके बाद वह अजय और उसके पिता को दो माह तक टरकाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह तक नौकरी न लगने पर उन्होंने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने अजय को ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया। अजय उसे लेकर सेना के हेड क्वार्टर दिल्ली पहुंचा। वहां अधिकारियों ने उस पत्र को फर्जी बताया। इस पर अजय ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें