फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स से कार खरीदने में हियुवा के नेता से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएलएक्स से कार खरीदने में हियुवा के नेता से ठगी
विज्ञापन

बड़ौत। ओएलएक्स के जरिए कार खरीदने को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के जिला सहप्रभारी आलोक शास्त्री से 59 हजार रुपये ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर सेल से किया है। साथ ही अपने खाते को लॉक करा दिया है।
विज्ञापन

आलोक शास्त्री ने बताया कि दो दिन पूर्व ओएलएक्स के जरिए कार खरीदने के लिए सौदा फोन किया। कॉलर ने बताया कि वह उसके खाते में ट्रांसपोर्ट शुल्क 3150 रुपये डलवा दें। दोबारा फोन करने पर आरोपी ने कहा कि वह धुला कुंआ में है। 26300 का भुगतान ऑनलाइन करा दें। आलोक ने भुगतान करा दिया। इसके बाद कॉलर ने फोन किया कि वह मंडोला में है। कार का पूरा भुगतान 59 हजार रुपये ऑनलाइन करा दें। फिलहाल रात हो गई है सुबह बड़ौत में कार की डिलीवरी करा दी जाएगी। इसके बाद जब उनके पास जवाब नहीं आया तो उन्होंने जिस नंबर से फोन आया था उसपर लगाया तो फोन स्विच ऑफ बताने लगा। बार-बार फोन करने पर नहीं मिलने पर बागपत साइबर सेल में शिकायत किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें