फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर ठगी, कोतवाली में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। शादी और आवास बनाने के नाम पर कुछ लोगों से लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार को पीड़ितों ने कोतवाली में पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर कोतवाली पर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली पहुंचे लोगों ने बताया कि गत वर्ष दिसंबर माह में उनका संपर्क छछरपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने नगर के रहने वाले अजब पुत्र मांगेराम से 45 हजार, मुनेश पुत्र कृष्णपाल से 32 हजार, बीना पत्नी टीटू से 40 हजार, राजकुमार से 24 हजार सहित अन्य कई लोगों से 20 से 25 हजार रुपयों की ठगी कर ली। बताया कि पहले तो उक्त ठगी करने वाले व्यक्ति रुपये लौटाने की बात करता रहा, लेकिन उसके बाद उसने फोन स्विच ऑफ कर लिया।
कोतवाली में गत अप्रैल में आरोपी के खिलाफ तहरीर भी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर कोतवाली पर धरना देने की चेतावनी दी। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति पर ये लोग ठगी का आरोप लगा रहे हैं, उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें