फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...छोटी-छोटी गइयां, छोटे-छोटे ग्वाल

Mon, 07 Sep 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचवटी मंदिर से महावीर मित्र मंडल के सौजन्य से भगवान श्रीकृष्ण की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई।  
विज्ञापन

रथयात्रा का उद्घाटन नगीनचंद प्रधान ने किया।

सारथी संजय गुप्ता, प्रसाद वितरक शिव कुमार गोयल, भगवान श्री की सवारी पर चंवर ढुलाने का कार्य जोनी अग्रवाल व हिमांशु गोयल, दीप प्रज्वलन रवि अग्रवाल, पुरस्कार वितरण हरीश मोहन अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि तरशचंद अग्रवाल रहे।

 सबसे आगे मंडल का बैनर लेकर बच्चे चल रहे थे। उसके पीछे तासा पार्टी व बड़ौत, दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, सरधना, खेकड़ा के एक दर्जन बैंड धार्मिक धुने बजाते चल रहे थे। भव्य झांकियां, शेषनाग, कृष्ण चांद पर, राधा-कृष्ण पनघट पर, भोले-शंकर हिमालय पर, इस्कॉन मंदिर, काली मां का अखाड़ा, हनुमान अखाड़ा दर्शकों के विशेष आकर्षण का केंद्र बने थे।
विज्ञापन


रथयात्रा पंचवटी मंदिर से शुरू होकर अग्रसेन मूर्ति, संजय मूर्ति, घट्टा बाजार, ठाकुरद्वारा, डाकखाना रोड, गांधी रोड, सारंग सिनेमा, शिव चौक होते हुए पंचवटी मंदिर पर समाप्त हुई।
विज्ञापन


जगह-जगह विभिन्न संगठनों द्वारा प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। रथयात्रा को सफल बनाने में रामअवतार गोयल, प्रेमचंद गुप्ता, अमित गुप्ता, अनुज गर्ग, मुरारी लाल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, जयकुमार, गोयल, मदन कुमार अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें