- क्षेत्र के कई गांव में पंचायत का किया आयोजन
दोघट। 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए शुक्रवार को चौगामा क्षेत्र के बामनौली, दाहा, गढ़ी कांगरान, मौजिजाबाद नांगल आदि गांवों में किसानों की पंचायत हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि क्षेत्र से 25 जनवरी को ट्रैक्टरों का काफिला दिल्ली के लिए रवाना होगा।
किसानों ने कहा कि सरकार किसान हितों की अनदेखी कर रही है। किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने सभी किसानों से 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड में शामिल होने का आहवान किया। पंचायत में नरेश, संजीव कुमार, सतवीर, सुशील राणा, रामवीर, यतेंद्र, कपिल, पप्पू, विनोद, सोमपाल, सतपाल, संजय आदि रहे।
नरेंद्र राणा को घर में किया नजरबंद
दोघट। भड़ल गांव में पुलिस ने किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा को उनके घर में नजरबंद कर दिया। नरेंद्र ने 23 जनवरी को मंडोला में मार्ग जाम करके धरना शुरू करने की चेतावनी दे रखी है।
थानाध्यक्ष रमेश सिंह सिद्धू ने बताया कि मंडोला में मार्ग जाम की चेतावनी पर नरेंद्र राणा को नजरबंद किया गया है। वहीं नरेंद्र राणा ने कहा कि यदि शीघ्र ही सरकार द्वारा कृषि कानून वापस नहीं लिए गए तो भाजपा विधायक, सांसदों के आवास घेरे जाएंगे।